(उमरिया)कांग्रेस प्रभारी ने की कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा

  • 01-Oct-24 12:00 AM

एक पखवाड़े में दूसरी बार उमरिया पहुंचे राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचवउमरिया 1 अक्टूबर (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव एवं संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की। एक पखवाड़े में यह दूसरा मौका था, जब प्रभारी उमरिया पहुंचे थे। स्थानीय सर्किट हाउस मे जिले के कोने-कोने से आये सैकड़ों कांग्रेसजनों ने श्री लोचव का आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद शुरू हुआ मेल-मुलाकात का दौर। भेंट का सिलसिला सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलता रहा। इस दौरान जिला, ब्लॉक, मंडलम, बूथों के अलावा मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी कर रही है। पार्टी राष्ट्रीय, प्रदेश के अलावा स्थानीय मुद्दों पर इसे लेकर कड़ा प्रतिरोध करोगी। उन सभी कार्यकर्ताओं को महत्व मिलेगा, जो संघर्ष के समय संगठन और जनता के साथ खड़ा हैं। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी जेएल जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह, ठाकुरदास सचदेव, तिलकराज सिंह, सावित्री सिंह, अनिता सिंह, रामगोपाल दाहिया, ध्रुव सिंह, मनोज सिंह, शिशुपाल यादव, मो.आज़ाद, संतोष सिंह, अंजू सिंह, शकुंतला प्रधान, राजीव सिंह बघेल, ताराचंद राजपूत समेत बड़ी संख्या में पार्टीजन उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment