(उमरिया)परंपरा परिश्रम प्रगति की अभिव्यक्ति उमरिया की नारी शक्ति की थीम पर आयोजित किया गया साडी वॉकथॉन

  • 07-Mar-24 12:00 AM

परंम्परागत वेशभूषा साडी पहनकर हजारो महिलाओ ने नगर भ्रमण कर नारी शक्ति का दिया अनूठा संदेशमहिलाओ ने लोकसभा निर्वाचन 2024 मे मतदाताओ की शतप्रतिशत भागीदारी का किया शंखनादमहिलाओ ने रैम्प वॉक, गीत संगीत एवं नृत्य तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तु्ति के माध्यम से दिया प्रतिभा का परिचयउमरिया 7 मार्च - जिले के विकास में उमरिया जिले की महिलाओं द्वारा अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है । प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 मार्च को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन उमरिया से प्रारंभ हुआ। जिसमें जिले भर से आई हजारो महिलाओ ने पंरम्परागत परिधान साडी पहन कर वॉकथॉन मे भाग लिया। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने हरी झण्डी दिखाकर साडी वॉकथॉन का शुभारंभ किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, सीइओ जिला पंचायत इला तिवारी ने भी परंम्परागत भारतीय नारी की परिधान साडी पहनकर महिलाओ का मनोबल बढाया। यह यात्रा मंगल भवन उमरिया से प्रारंभ होकर स्टेडियम ग्राउंड मे समाप्त होकर सभा मे बदल गई। यात्रा के दौरान महिलाओ के हाथो मे महिला सशक्तिकरण, महिलाओ की उपलब्धियों, देश के विकास मे महिलाओ व्दारा दिये जा रहे योगदान को प्रदर्शित किया गया था। वॉकथॉन के माध्यम से महिलाओ ने लोकसभा निर्वाचन 2024 मे उमरिया जिले का मतदान प्रतिशत प्रदेश मे एवं देश मे सर्वाधिक रखने के लिये हर मतदाताओ को मतदान मे अपनी अहम भूमिका निभाने संबंधी स्लोगन के साथ शंखनाद किया। स्टेडियम मे आयोजित महिला वॉकथॉम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियो में मंगठार ग्रूप द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, वैष्य समाज की महिलाओ के द्वारा स्वागत गीत, रैम्प वॉक, गीत संगीत एवं नृत्य, योगा , माइक्रोसिस गु्रप की महिलाओ के द्वारा बेटी बचाओ पर आधारित गीत, तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो से प्रतिभा का परिचय दिया। यह कार्यक्रम परंम्परा परिश्रम प्रगति की अभिव्यक्ति उमरिया की नारी शक्ति की थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ममता सिंह ने सरस्वती वंदना तथा परंम्परागत स्थानीय संस्कृति पर आधारित लोक गीतो की प्रस्तुति से की। लिटिल स्वीप सिंगर हूरिया फातिमा ने जाओ बेटियो, जाओ बहन जी, ओ माता जी जाओ मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से जुडी महिलाओं ने रंगोली बनाकर प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न संगठनो की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो, खेल कूद प्रतियोगिताओं , भाषण प्रतियोगिता के आयोजन मे भाग लिया। इस इवसर पर डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, हरनीत कौर कलसी, अंबिकेष प्रताप ंिसह, जनप्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय, शंभूलाल खटटर, विनय मिश्रा, पंकज तिवारी, ताप विद्युत केंद्र मंगठार की महिला क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे जिले के वैश्य संगठन की महिला समिति की अध्यक्ष, शिक्षक , सामाज सेवी, सहायक पंजीयक आशीष श्रीवास्तव, प्रबंधक लोक सेवा केंद्र शुभांगी मित्तल, डीपीसी सुशील मिश्रा उपस्थित रहे ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment