(उमरिया)पाली नगर मंडल में आयोजित हुआ भाजपा का शक्ति सम्मेलन

  • 19-Oct-23 12:00 AM

-भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मानपुर विधानसभा का प्रत्याशी है : दिलीप पांडे-मानपुर विधानसभा की प्रत्याशी सुश्री मीना सिंह ने किया डोर टू डोर जनसंपर्कउमरिया 19 अक्टूबर (आरएनएस)।भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पाली नगर के शक्ति केंद्र में शक्ति सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता एवं मानपुर विधानसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री मीना सिंह के मुख्य आतिथ्य में शक्ति सम्मेलन सिंधी धर्मशाला में आयोजित किया गया द्य शक्ति सम्मेलन में नगर के सभी बूथ अध्यक्ष बूथ समिति के सदस्य मंडल कार्य समिति एवं नगर के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए द्य स्वागत भाषण कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष विमल अग्रवाल द्वारा दिया गया द्य शक्ति सम्मेलन की रूपरेखा बूथ अध्यक्षों के करणीय कार्य व आगामी चुनाव की कार्य योजना भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने तय करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया द्य सभी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह से भाजपा का कमल खिलाते हुए आम व्यक्ति को भाजपा की रीति नीति से जोडऩे की बात की गई द्य कार्यकर्ताओं के उत्साह और ऊर्जा के दम पर परिश्रम की पराकाष्ठा की जाएगी और निश्चित ही पाली नगर क्षेत्र से अधिकतम वोटो से भाजपा का कमल खिलेगा द्य जिला अध्यक्ष ने सर्वाधिक वोट पाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने की बात भी कहीं, मानपुर विधानसभा के जिस बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को पूरे मत प्राप्त होंगे उस बूथ अध्यक्ष को भी जिला भाजपा द्वारा पारितोषिक के साथ सम्मानित किया जाएगा द्य हम सभी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सशक्त और मजबूत करते हुए अपने बूथ पर भाजपा के विजय संकल्प को दोहराना हैद्य लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री मीना सिंह सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए सभी से चुनाव में जुट जाने की बात कही गई और सभी को स्वयं प्रत्याशी मानते हुए नगर नगर डगर डगर संगठन का प्रचार प्रसार कर प्रत्याशी को जिताने की अपील करने की बात कही गई द्य सुश्री मीना सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा वह स्वयं भाजपा के चेहरे हैं और भाजपा के नेता हैं भाजपा के प्रत्याशी भी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता हैं सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत की दम पर मैं चुनाव जीतूंगी जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान होगा द्य नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मंच का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज राय द्वारा किया गयाद्य अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प की शपथ दिलाई गई द्य सम्मेलन के उपरांत लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री मीना सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे एवं नगर मंडल के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़े की उपस्थिति में डोर टू डोर जनसंपर्क का आगाज भी किया गया द्य शक्ति सम्मेलन में मुख्य रूप से पाली नगर के वरिष्ठ नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल पंडित प्रकाश पालीवाल चंद्र मोहन शुक्ला राजकुमार अग्रवाल अमृतलाल जायसवाल राजेश पटेल प्रदीप सोनकर माया उपाध्याय अनीता सिंह अंजू पटेल एवं सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए द्य




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment