(उमरिया)मां की तलाश कर रहा हाथी के बच्चे का रेस्क्यू, चार हाथियों के दल और 100 वनकर्मियों की मदद से हुआ सफल ऑपरेशन

  • 06-Nov-24 12:00 AM

उमरिया 6 नवंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का आज रेस्क्यू किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग की टीम शामिल थी। जिनके चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर आज सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू हुआ। अब हाथी शावक को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है।दरअसल, 10 हाथियों की मौत के बाद कल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शावक देखा गया था। जिसके बाद से आसपास के गांवों और वन विभाग को सतर्क किया गया। बताया जा रहा था कि यह शावक उन 10 हाथियों में से ही किसी का है, जिनकी मौत हुई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने धान के खेत में रात भर पहरा दिया। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग के चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया।अब हाथी के बच्चे को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, हाथी के बच्चे की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। बच्चा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है या फिर छत्तीसगढ़ से आए झुंड से बिछड़ गया इसकी जांच की जाएगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment