(ऋषिकेश)कांग्रेस का नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

  • 13-Oct-23 12:00 AM

ऋषिकेश13 अक्टूबर (आरएनएस)। कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला है। वे नगर में सड़कों पर दुर्घटना और जाम का कारण बन रहे लावारिस पशुओं को लेकर नाराज हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से इन निराश्रित पशुओं को पकडऩे और सड़कों से हटाने की मांग की। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र की तमाम सड़कों, गंगा घाटों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर निराश्रित पशु देखे जा रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं और जाम की स्थिति भी बनी रही है। कई बार यह पशु राहगीरों पर हमला कर देते हैं। नगर के कई क्षेत्रों बंदरों का आतंक भी बना हुआ है। जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड बैठक में पहले ही यह प्रस्ताव पास है कि नगर निगम द्वारा इन निराश्रित पशुओं को पकड़कर अनुबंधित संस्थाओं में भेजा जाएगा, लेकिन निगम प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली की वजह से आज सभी नगरवासी परेशान और चोटिल होने को मजबूर हैं। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में जयेन्द्र रमोला, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव इमरान सैफी, कांग्रेस प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, सुधीर राय, मनीष जाटव, सिंह राज पोसवाल, नेता प्रतिपक्ष मनीष शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, राहुल रावत, अशोक शर्मा, चंदन सिंह पंवार, रवि सिंघल, प्यारेलाल जुगरान, वैशाख सिंग पयाल, विक्रम भंडारी, ललित मोहन शर्मा, ओम सिंह पंवार, मधु मिश्रा, मधु जोशी, सरोज, राजेन्द्र नवानी, अजय कुमार शर्मा, रुकम पोखरियाल, मयंक पाल, पप्पी अधिकारी, योगी सिद्धांत सारस्वत, नटवर श्याम, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment