(ऋषिकेश)चुनाव में होगी महिला मोर्चा की अहम भूमिका: आरती लखेड़ा
- 03-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
ऋषिकेश,03 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। मोर्चा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। मंगलवार को भानियावाला में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी। महिलाओं के लिए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। महिला मोर्चा के नेतृत्व में इन उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचाना है और साथ ही समाज में प्रभावी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को पार्टी से जोडऩा है। मंडल महामंत्री सोनाली काला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपना परचम लहराएगी। मौके पर पूनम तोमर, महिला मोर्चा प्रभारी कृष्णा तडिय़ाल, उपाध्यक्ष कुसुम पंवार, नेगी नीलम, पुष्पा कुमाई, मधु भिंडोला, सरिता गुसाईं, हेमलता जोशी, मीना उनियाल, प्रमिला देवी, प्रीति, मनीषा आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...