(ऋषिकेश)नरेन्द्रनगर में गृहमंत्री शाह का स्वागत
- 07-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
ऋषिकेश,07 अक्टूबर (आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज हेलीपैड नरेन्द्रनगर में उतरे। यहां उनका स्वागत किया गया। हेलीपैड से सीधे वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में भाग लेने होटल वेस्टिन पहुंचे। शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एमआई 17 हेलीकॉप्टर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज नरेन्द्रनगर स्थित हेलीपैड पर उतरा। हेलीपैड पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से सीधे गृहमंत्री कार में सवार होकर कुछ ही दूरी पर स्थित होटल वेस्टिन पहुंचे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, आलोक कुमार पाण्डेय, आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...