(कोलकाता)भाजपा कर्मी अभिजीत सरकार हत्याकांड में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल
- 02-Jul-25 12:00 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
ऋषिकेश 3 जून (आरएनएस)। केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस धरती पर आने पर हम सभी के ऊपर दो लोगों का अहसान है। एक हमारी मां और दूसरी धरती माता का। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बीते एक वर्ष में एक सौ नौ करोड़ पौधों का रोपण किया गया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को वर्ष 2025 में भी आगे बढ़ाया जाएगा। यह बातें उन्होंने मंगलवार को परमार्थ निकेतन में कही। उन्होंने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी भाग लिया और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन में प्रतिदिन गंगा आरती और कथा के माध्यम से सनातन और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जो सराहनीय है। स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा योग का अद्भुत प्रचार और विस्तार किया जा रहा है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में देशभर के पांच पवित्र स्थलों अयोध्या, प्रयागराज, उत्तरकाशी, नीलकंठ, ऋषिकेश, कन्वआश्रम कोटद्वार और यमुना घाट दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर पंचवटी वाटिकाएं निर्माण करने की घोषणा की। कहा कि हम सबको मिलकर एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की भावना के साथ आगे बढऩा होगा। ऑपरेशन सिंदूर पंचवटी वाटिकाएं हमारी मातृभूमि और राष्ट्रभक्ति की जीवंत स्मृति होंगी। मानस कथाकार संत मुरलीधर ने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती पर्यावरण संत और मानवता के मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन एक जीवंत संदेश है कि सेवा, समर्पण और संकल्प से कैसे पृथ्वी को बचाया जा सकता है। उनका हर कार्य समाज को जोडऩे के लिए समर्पित है। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जैविक खेती का संकल्प लिया। मौके पर साध्वी भगवती सरस्वती, प्रो. वेदप्रकाश गुप्ता, प्रो. रचना विमल, अरुण सारस्वत, गंगा नन्दिनी, आचार्य दीपक शर्मा, आचार्य संदीप, भारती टीएन, नीरज, स्वामी सेवानन्द आदि उपस्थित रहे।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies