(ऋषिकेश)मालवीय नगर और शास्त्री नगर में लगी हाई मास्ट लाइटें

  • 10-Nov-23 12:00 AM

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। दीपोत्सव में नगर निगम प्रशासन ने मालवीय नगर और शास्त्री नगर में लोगों को हाई मास्ट लाइट का तोहफा दिया। इन दोनों जगहों पर शुक्रवार को ऋषिकेश मेयर ने कुल तीन हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। दीपोत्सव पर्व पर मेयर अनिता ममगाईं ने मालवीय नगर में नीम करोली हनुमान मंदिर के पास, दुर्गा मंदिर के पास और शास्त्री नगर क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। मेयर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश के सबसे प्रमुख दीपावली त्योहार पर समस्त नगर निगम क्षेत्र जगमग रोशनी से नहाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में स्थानीय लोग हाई मास्ट लगने से बेहद खुश हैं। दीपावली त्योहार खुशियों और रोशनी का पर्व है। उनकी कोशिश है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में अधिंयारा दूर हो सके। इसके लिए सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी। मौके पर पार्षद राधा रमोला, विजय बडोनी, गौरव कौशिक, भूपेंद्र बडोनी, महावीर चमोली, शशि भूषण बिंजोला, केएस दुबे, धर्मेंद्र राय, परविंदर, अवतार सिंह, गंगा रावत, गीता पोखरियाल, राम प्रसाद पैन्यूली, वायु राज, प्रमोद शर्मा, अनीता पोखरियाल, विजय सेमवाल, आरती जोशी, पूजा पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment