(ऋषिकेश)विश्व शांति में ही है समाज का कल्याण
- 08-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
ऋषिकेश,08 अक्टूबर (आरएनएस)। सामाजिक संगठन राज विद्या केन्द्र ऋषिकेश द्वारा आयोजित संगोष्ठी में लोगों को विश्वशांति का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को वक्ताओं ने अपना जीवन समाज हित में लगाने के लिए कहा। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। रविवार को नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में राज विद्या केन्द्र ऋषिकेश और देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालयीय विश्वविद्यालय की प्रो. ममता कुंवर व गढ़वाल विवि के प्रो. गौरव वाष्णेय ने किया। कार्यक्रम में ऋषिकेश व देहरादून से आए 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। आयोजक प्रदीप सिंह नेगी ने कहा राज विद्या केन्द्र के मुख्य शांति वक्ता प्रेम रावत आज विश्वभर में शांति का संदेश दे रहे हैं। इससे लाखों लोगों का जीवन बदल गया है। विश्व के कोने-कोने में उनके अनुयायी आज भी मौजूद है। राज विद्या केन्द्र समाज में रह रहे लोगों को जीवन जीने का सही ढंग बतलाता है। इसमें समाज के लिए एकजुट होकर काम करना और विश्वभर में शांति का प्रचार प्रसार करना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रदीप सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह नेगी, प्रभात सिंह, सूरज नौटियाल, सुंदर सिंह रौथांण, संजय रियाल, कुसुम उनियाल, संजीव उनियाल, मनीष नेगी, विकास नेगी आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...