(ऋषिकेश)सरस्वती जोशी बनीं मुनिकीरेती नगर अध्यक्ष

  • 07-Oct-23 12:00 AM

ऋषिकेश,07 अक्टूबर (आरएनएस)। महिला कांग्रेस ने मुनिकीरेती में नगर कार्यकारिणी का गठन कर सरस्वती जोशी को नगर अध्यक्ष बनाया है। शनिवार को ढालवाला स्थित सुमन पार्क में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और जिला अध्यक्ष सुमन नैथानी ने सरस्वती जोशी को मुनिकीरेती का नगर अध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा। ज्योति रौतेला ने नगर में महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए निर्देश दिए। कहा कि नगर निकाय और 2024 की जीत के लिए महिलाओं की भूमिका अहम है, उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 20-20 महिलाओं को जोडऩे का आह्वान किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, यशपाल थलवाल, प्रमिला बिजल्वाण, बबिता रमोला, कविता राणा, सुनीता नेगी, विमला खरोला, किरण ममगाईं, बंदना नेगी, प्यारी रावत आदि रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment