(ऋषिकेश)सरस मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
- 04-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
ऋषिकेश,04 अक्टूबर (आरएनएस)। सरस मेले में दूसरे दिन बुधवार को भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने धूम मचाई। जौनपुरी लोकनृत्यों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मेले में लगे स्टॉलों पर खूब खरीदारी हो रही है। खासकर पहाड़ के उत्पादों को खरीदने में लोग खूब रुचि दिखा रहे हैं। मुनिकीरेती पूर्णानंद खेल मैदान में चल रहे सरस मेले में खरीदारी के लिए पर्यटक भी काफी संख्या में उमड़ रहे हैं। मेले में लगे पहाड़ी खाद्य उत्पादों की खूब बिक्री हो रही है।इन उत्पादों में मुख्यतया मंडवा का आटा, गाय का देसी घी, पहाड़ी अचार, नौरंगी दाल, पिसी नमक, झंगोरा आदि शामिल हैं। त्रिपुरा के आभूषण भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। बुधवार को मेले के दूसरे दिन ढालवाला लिटिल स्टॉर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। डीबीएस स्कूल शीशमझाड़ी के योग साधकों की योग क्रियाएं देख दर्शक अचंभित रह गए। इससे पूर्व मंच पर पशुपालन विभाग द्वारा लोगों को पशु ऋण से लेकर उनके उत्पादों से सबंधित व्यापार के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में देवप्रयाग महिला मंगल दल और जौनपुर कला मंच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों ने खूब पसंद कीं। सांस्कृतिक निदेशालय की हंसा नृत्य नाट्य कला मंच के लोकनृत्य ने खूब तालियां बटोरी।
Related Articles
Comments
- No Comments...