(ऋषिकेश) देश व प्रदेश में विकास की गंगा बही है : अग्रवाल
- 07-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
ऋषिकेश,07 अक्टूबर (आरएनएस)। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों का उत्थान कर रही है। देश व प्रदेश में विकास की गंगा बही है। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से फिर से सत्ता में आएगी। गुज्जर प्लॉट में सेवा पखवाड़े के तहत बस्ती सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद से गरीब वर्ग का उत्थान हुआ है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, करीब 11.88 करोड़ लोगों को नल से जल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगभग 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया। मोदी सरकार में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। देश में लगभग 48.27 करोड़ जन-धान खाते खोले गए। पीएम आवास योजना के तहत लगभग 3 करोड़ से अधिक आवास दिए गए। देश में करीब 37 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बने हैं। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 6 हजार रुपये सालाना दिये जा रहे हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राम किशन, सुरेन्द्र, विजेन्द्र मोंघा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राधे जाटव, अनिल सिंह, प्रताप सिंह राणा, वीरेंद्र रमोला, संजीव कुमार, अख्तर साबरी, धर्म सिंह गुनसोला आदि रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...