(एमसीबी)प्रदेशभर में 55 महतारी सदनों का लोकार्पण के साथ, जिले की रतनपुर और बरदर में भी हुआ शुभारंभ

  • 23-Sep-25 01:27 AM

महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सशक्त समाज एवं सशक्त भविष्य...श्याम बिहारी जायसवाल
महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया मंच...यशवंती सिंह

सुरेश मिनोचा
एमसीबी/ 23 सितबंर (आरएनएस )।  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी सदन के तहत आज 23 सितम्बर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर में एक साथ 55 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 208 महतारी सदनों में से अब तक 55 का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडग़वां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर और बरदर में निर्मित महतारी सदनों का भी मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी सदन न केवल महिलाओं के लिए सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र होंगे, बल्कि ये आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि इन सदनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने कौशल, शिक्षा और आजीविका से जुड़े कार्यों का विस्तार कर सकेंगी। महतारी सदनों में महिलाओं को प्रशिक्षण, समूह बैठकों और शासन की विभिन्न योजनाओं से जोडऩे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सदन ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ ही परिवार और समाज को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। वहीं एमसीबी जिले के कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्राम पंचायत बरदर और रतनपुर में आयोजित महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बरदर और रतनपुर ऐतिहासिक और गौरवशाली धरोहरों से जुड़ा हुआ है और आज यहां महतारी सदन का लोकार्पण होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महिलाओं को 50त्न आरक्षण और रजिस्ट्री शुल्क में कमी देकर उन्हें सशक्त बनाया, वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के तहत हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता राशि देकर महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवारÓ अभियान के तहत महिलाओं और पुरुषों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक केवल एमसीबी जिले में 27 हजार मकान बन चुके हैं और 67 हजार निर्माणाधीन हैं वो भी बहुत जल्द बन जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और जनमन योजना के तहत जिले में 100 से अधिक सड़कों का निर्माण या नवीनीकरण हुआ है। किसानों को धान खरीदी के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिल रहा है। मंत्री श्री जायसवाल ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं जिनमें बरदर डेम में नौका विहार की शुरुआत, बरदर शिव मंदिर के लिए पाँच लाख रुपए की स्वीकृति, 19 ग्राम पंचायतों में पीडीएस भवन निर्माण, 9 स्थानों पर अतिरिक्त महतारी सदन और नई सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह महतारी सदन न केवल महिलाओं के आर्थिक उत्थान का केंद्र बनेगा बल्कि पूरे समाज को आत्मनिर्भरता और विकास की राह पर आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यहाँ महिलाएं अपने कौशल और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी। जिला पंचायत सदस्य रामजीत भगत ने अपने लोकगीत "मोर भाखा संग दया मया" के साथ उद्बोधन दिया और कहा कि आज एमसीबी जिले के छोटे से ग्राम पंचायत बरदर का महतारी सदन मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा उद्घाटित किया गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। बरदर और रतनपुर में हुए इस लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रिया मसराम,  अनीता सिंह श्याम जनपद अध्यक्ष श्यामा बाई मरकाम, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह करियाम, जनपद सदस्य अजय सिंह उदय, सरपंच ग्राम पंचायत बरदर  पार्वती धर्मपाल सिंह उदय, रतनपुर सरपंच नरेन्द्र सिंह जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, तहसीलदार के साथ पूर्व सरपंच, सचिव व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।


)




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment