
(एमसीबी) अमृत सरोवर स्थलों पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025
- 25-Sep-25 12:57 PM
- 0
- 0
सभी कार्यक्रमों की वीडियो-फोटो 5 अक्तूबर तक ई-मेल पर भेजने के दिए गए निर्देश
सुरेश मिनोचा
एमसीबी/ 25 सितबंर (आरएनएस )। भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय को स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं, स्व सहायता समूहों के सदस्यों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्म पुरस्कार प्राप्त जनों और पर्यावरण प्रेमियों को शामिल कर स्वच्छता गतिविधियां संचालित होंगी। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वैच्छिक श्रमदान और सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 25 सितम्बर को "एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम के तहत सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता के लिए महात्मा गांधी नरेगा के मैदानी स्तर के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, ग्राम रोजगार सहायक, मेट एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहेंगे। अभियान के दौरान स्वच्छता प्रतिज्ञा और जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान का समापन 2 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत दिवस पर होगा, जिस दिन प्रभात फेरी और स्वैच्छिक सफाई मित्रों एवं स्वयंसेवकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी गतिविधियों का आयोजन कर 5 अक्टूबर तक हाई क्वालिटी फोटोग्राफ्स व वीडियो ई-मेल ष्द्दह्यह्लड्डह्लद्ग.द्बद्गष्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...