(कटनी)एक पौधा-एक त्योहारअभियान-स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटे गए पौधे
- 06-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
कटनी,06 सितंबर (आरएनएस)। समाज सेवा विकास संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। संस्था ने एक पौधा-एक त्योहार अभियान के तहत एक हजार से अधिक पौधों का वितरण किया है। पौधे वितरण के साथ उनकी देख-रेख का संकल्प भी दिलाया गया।गणेश चतुर्थी और शिक्षक दिवस के अवसर पर नैगवा ग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्टॉल लगाया गया। यहां फलदार और छायादार पौधों का मुफ्त वितरण किया गया। संस्था की सदस्य पूजा सिंह के अनुसार इस दौरान 100 से अधिक पौधे वितरित किए गए।पौधा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसकी देखभाल का संकल्प दिलाया गया। समाजसेवी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि पिछले एक साल में उनकी टीम ने विभिन्न माध्यमों से पौधे वितरित किए हैं। संस्था का मानना है कि हर त्योहार पर एक पौधा लगाना जरूरी है।इस संदेश को फैलाने के लिए बैनर और पोस्टर का भी इस्तेमाल किया गया। नैगवा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Related Articles
Comments
- No Comments...