(कटनी)स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: गंदगी के बीच मध्यान भोजन, विद्यालय में घूम रहे कुत्ते और सूअर, क्चश्वह्र ने जारी किया नोटिस

  • 15-Dec-23 12:00 AM

ढीमरखेड़ा (कटनी)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बच्चे गंदगी के बीच मध्यान भोजन करते नजर आए। विद्यालय परिसर में कुत्ते और सूअर के बच्चे घूमते दिखाई दे रहे है। मामले में बीईओ ने नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, यह पूरा मामला ढीमरखेड़ा के प्राथमिक शाला झिन्ना पिपरिया की है। जहां साफ-सफाई को लेकर सही व्यवस्था नहीं है। बच्चे गंदगी में बैठकर मध्यान भोजन करने में मजबूर हैं। स्कूल परिसर में कुत्ते और सूअर के बच्चे भी घूमते रहते हैं। इसके अलावा स्कूल के मेंन गेट में लगे हैंडपंप में बच्चे बर्तन धोते भी नजर आए। वहीं, शिक्षक भी बिना अवकाश स्वीकृति के स्कूल से गायब रहे।मामले की जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मरावी को मिलने के बाद वे अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचे और मौका मुआयाना किया। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों को अवैतनिक करने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment