(कबीरधाम) ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद, कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही

  • 13-Jul-25 10:30 AM

0 अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कबीरधाम, 13 जुलाई (आरएनएस)। पुलिस को नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रक के भीतर बने गुप्त चैंबर से 120 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तस्करी में लिप्त दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (ढ्ढक्कस्) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल तथा डीएसपी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में की गई। सूचना मिलने पर थाना चिल्फी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक क्रमांक क्रछ्व 14 त्रत्र 9595 को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच बेहद चतुराई से तैयार किया गया गुप्त चैंबर मिला, जिसमें 115 पैकेटों में करीब 120 किलो गांजा छिपाया गया था। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग ?25 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1. अकरम खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
2. पप्पु सिंग, उम्र 32 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा उड़ीसा से कोटा (राजस्थान) ले जा रहे थे। तस्करी को छिपाने के लिए ट्रक में विशेष गुप्त चैंबर बनवाया गया था।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक इरफान खान, आंसू तिवारी, पप्पू पनागर, सुनील मेरावी, अजय चंद्रवंशी, सुभाष नौरंगे और हरजेंद्र रात्रे की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए कड़ा संदेश है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment