(कवर्धा) उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

  • 06-Feb-25 06:04 AM


रायपुर, 06 फरवरी (आरएनएस)। आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आगामी 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा में आयोजित होने वाली हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी एवं धर्मसभा के लिए आमंत्रित किया।
यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है, क्योंकि लगभग 10 वर्षों बाद पूज्यपाद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती महाराज कवर्धा नगर में पधारने जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शंकराचार्य जी का कवर्धा नगर में आगमन हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए इस कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया और आदित्यवाहिनी संस्था को शुभकामनाएं दी। आदित्यवाहिनी संस्था के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वे शंकराचार्य जी के विचारों और शिक्षाओं का प्रचार करेंगे और क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और संस्कृतियों के संरक्षण को बढ़ावा देंगे।
बंछोर
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment