(कवर्धा) कवर्धा में अकबर ने दिखाए भाजपा को तेवर...

  • 09-Oct-23 03:40 AM

0 कई लोगों का कराया कांग्रेस प्रवेश
कवर्धा, 09 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में प्रवेश करवा कर भाजपा को अपने इरादे बता दिए हैं। भाजपा ने आज ही अपनी दूसरी सूची जारी कर प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा को कवर्धा से मैदान में उतारा है। मंत्री  मो. अकबर ने 34 लोगों को कांग्रेस पार्टी का तिरंगा गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश करवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री  मो. अकबर में उसरवाही के लोगों को कांग्रेस पार्टी का तिरंगा गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया और बधाई दी।  कवर्धा सीट से कांग्रेस से प्रबल दावेदार मो. अकबर हैं। अभी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment