(कवर्धा) बोर वाहन खाई में गिरा, 5 की मौत, 4 घायल

  • 11-Jul-25 02:26 AM

कवर्धा, 11 जुलाई (आरएनएस)। शुक्रवार सुबह कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा की ओर की ओर आ रही एक बोर ाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग वाहन के नीचे दबकर घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से बचाव अभियान चलाया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब  7:30 बजे एमपी के शहडोल से बेमेतरा जा रही बोर गाड़ी क्रमांक टीएन 88 डी 1702  ग्राम चांटा थाना कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई जिससे घटनास्थल पर  तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा घायल 6 लोगों को तुरंत इलाज हेतु कुकदूर अस्पताल भेजा गया था जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां पर दो लोगों की और मृत्यु हो गई है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। यह हादसा इलाके में सुरक्षा के सवाल खड़े कर गया है और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।
हादसे में गजेंद्र राम पिता रंगू राम उम्र 30 वर्ष निवासी ठेठे टांगर बरा गजोर थाना कुनकुरी,  सुभाष राम पिता बलदेव उम्र 25 वर्ष ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर, हरीश पिता चंद्राराम उम्र 19 वर्ष जाति भुईहर ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर,  देवधर पिता देवभोराम उम्र 45 वर्ष निवासी नारियरढार कोका भरी थाना भन्सानेल जिला जशपुर तथा राज उम्र 50 वर्ष निवासी तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु की मौत हुई है। वहीं चालक हरि वलगन (तमिलनाडु) सहित चार अन्य लोग घायल हुए है। वाहन मालिक का नाम किशोर तंगवेल (तमिलनाडु)बताया जा रहा है।
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment