(कवर्धा) समाज में बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास किसी भी कीमत पर संभव नही है - विजय शर्मा

  • 30-Sep-25 02:50 AM

0 महिला एवं बाल विकास विभाग ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓÓ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कन्या का पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन
कवर्धा, 30 सितंबर (आरएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓÓ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन कबीरधाम में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान को बढ़ाने एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सम्मिलित होकर कन्याओं का पूजन फूल माला, कुम-कुम चंदन चुनरी श्रृंगार के साथ दीप प्रज्वलित कर कन्या भोज का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  शर्मा के साथ सांसद  संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल हुए। उन्होंने माता स्वरूप कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कन्या पूजन कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें स्वयं भोजन परोसा। माँ आदिशक्ति स्वरूपा बालिकाओं का कार्यक्रम में उत्साह एवं हर्ष उल्लास से पूरा कार्यक्रम सजा रहा, कार्यक्रम में अतिथियों ने विभाग के आयोजन को खूब सराहा।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री  शर्मा द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आज के समय की तत्कालीन जरुरत है क्योकि देश एवं समाज में बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास किसी भी कीमत पर संभव नही है।  ''बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं ÓÓ योजना बालिकाओं के उत्थान के लिये महत्वपूर्ण है। बेटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम में  पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष  पवन जायसवाल, जनपद अध्यक्ष गणपत सुषमा बघेल, जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, मनिराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अनिल ठाकुर, सतविंदर पाहुजा, रवि राजपुत, पार्षद  सुनील साहू, अजय ठाकुर, योगेश चंद्रवंशी, रिंकेश वैष्णव,  दिपक सिन्हा, चित्ररेखा हरीश कुंभकार,  नरेन्द्र मानिकपुरी,  मंजीत बैरागी,  सौरभ सिंह,  हेमचंद चंद्रवंशी, नवीन ठाकुर,  विजय पाली,  राजा द्धिवेदी,  शानु साहू, सहित जनप्रतिनिधि ने उत्साह से मां नवदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का श्रृंगार कर पूजन किया और भोजन कराया सभी की भागीदारी से कार्यक्रम में अलग ही हर्षोउल्लास का माहौल दिख रहा था। कन्या पूजन कार्यक्रम में  गोपाल वर्मा जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उपस्थित होकर बालिकाओं के प्रति संम्मान व्यक्त किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने आनन्द कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना कवर्धा, दशरंगपुर, बोड़ला के सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका बहनें, मिषन वात्सल्य एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment