(कसमार)कसमार के नये बीडीओ से मिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल

  • 13-Oct-23 12:00 AM

कसमार 13 अक्टूबर (आरएनएस)। कसमार प्रखंड मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल पोंडा मुखिया हारू रजवार के नेतृत्व में शुक्रवार को कसमार प्रखंड ने नव पदस्थापित बीडीओ अनिल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान एक-एक कर सभी मुखिया ने परिचय दिया। इसके बाद पंचायत से संबंधित योजना मनरेगा, 15 वें वित्त, पीएम आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं पर चर्चा की गयी। मुखिया संघ ने बीडीओ से सहयोग की अपेक्षा की तो बीडीओ ने भी मुखियों से सहयोग की अपेक्षा जतायी। बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिव व रोजगार सेवक के साथ मिलकर योजनाओं गति देने का कहा। इस दौरान मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल नव पदस्थापित सीओ सुरेश कुमार सिन्हा से भी मिला और गुलदस्ता देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आमलोगों से जूड़े कार्यों को ससमय पुर्ण कराने का आग्रह किया। दाखिल-खारिज, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र, जाति, आय, आवासीय? प्रमाण पत्र, आपदा राहत की योजनाओं को ससमय लोगों उपलब्ध कराने आदि बातों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष हारू रजवार, अमरेश कुमार महतो, चंद्रशेखर नायक, राजेन्द्र महतो, चंद्रशेखर हेंब्रम, सुमित्रा देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment