(कसमार) पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कसमार महिला संकुल संगठन के आम सभा में शिरकत किए

  • 06-Oct-24 12:00 AM

निर्मल महाराज कसमार 6 अक्टूबर (आरएनएस)। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो कसमार प्रखंड अंतर्गत सोखाडीह पहुंचे। मंजूरा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड के वार्षिक आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पदाधिकारी एवं दीदियों ने वार्षिक कामकाज का विवरण और लेखा जोखा प्रस्तुत किया। श्री महतो ने अपने संबोधन में संगठन अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंची महिला दीदियों को वार्षिक आमसभा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वो दिन गए जब महिलाएं अबला होती थीं, आज सबला बन चुकी हैं और घर, समाज, राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर अपनी भूमिकाएं निभा रही हैं। हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाओं ने अपनी दिशा और दशा बदली। जो सराहनीय है। मैंने भी अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन में हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया है। कसमार, पेटरवार एवं गोमिया की महिला समितियों को आरंभ से वे यथासंभव सहयोग करते रहे। आज जब महिला दीदियों की दशा में हर्ष युक्त आमूलचूल परिवर्तन देखता हूं तो सुकून मिलता है। श्री महतो ने कहा कि आज अगर राज्य की महिला दीदियों के विकास, अधिकार और सम्मान के लिए कोई मेहनत कर रहा है और यह सोच रखता है तो वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। जिन्होंने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना, फूलो झानो किशोरी समृद्धि योजना और ऐसे दर्जनों योजनाओं की शुरुआत की। पूरे राज्य की बहनों में इन योजनाओं से खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मैं आगे भी आपके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा। आप एकजुट और अधिकारों के प्रति सजग रहिए। पदाधिकारी दीदियों ने श्री महतो को पारंपरिक पत्तों से बनी टोपी एवं पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment