(कांकेर) उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला सहकर्मी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

  • 16-Sep-25 03:16 AM


कांकेर, 16सितम्बर (आरएनएस)। कांकेर के पटौद स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला हेल्थ अफसर के साथ सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दुष्कर्म के दौरान पति ने पहुंचकर किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मामले में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पटौद उप स्वास्थ्य केंद्र में पीडि़ता रूरल हेल्थ अफसर के पद पर पदस्थ है। उसकी बातचीत उप स्वास्थ्य केंद्र में ही पदस्थ सहकर्मी सुरेश कुमार मरपल्ली से होती थी। वर्तमान में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के हड़ताल में होने के चलते बिते 15 सितंबर को उप स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ दोनों ही मौजूद थे। इस दौरान महिला को अकेली देखकर सहकर्मी सुरेश कुमार की नीयत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस दौरान आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था उसी दौरान पीडि़ता का पति वहां आ गया और अपनी पत्नी को आरोपी से छुड़ाया। जिसके बाद  पति-पत्नी ने इसकी शिकायत कांकेर के कोतवाली थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा में अपराध दर्ज कर आरोपी सुरेश कुमार मरपल्ली (47)पिता नारायण मरपल्ली निवासी पटौद थाना कांकेर को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा दिया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment