(कांकेर) केशकाल घाट में लगा लम्बा जाम, वैकल्पिक मार्ग में भी आवाजाही प्रभावित

  • 23-Oct-24 07:17 AM

कांकेर, 23 अक्टूबर (आरएनएस)।  केशकाल घाट की मरम्मत के कारण भारी वाहनों के लिए बंद किए जाने के बाद वैकल्पिक मार्ग पर भी ट्रैफि क जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। दुधावा घाट के वैकल्पिक मार्ग पर दो ट्रकों के पलटने से लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है और जाम को क्लियर करने की कोशिशें जारी हैं। भारी वाहनों के रुकने से आम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
शर्मा
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment