
(कांकेर) गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली सरेंडर, मोस्ट वांटेड भूपति समेत 60 नक्सलियों ने डाला हथियार
- 14-Oct-25 11:22 AM
- 0
- 0
कांकेर, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोमवार को सुरक्षाबलों के समक्ष मोस्ट वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत करीब 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, भूपति नक्सल संगठन का एक वरिष्ठ और प्रभावशाली सदस्य रहा है, जिसकी सक्रियता छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में दर्ज की गई है।

उस पर कुल 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भूपति ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद नक्सली संगठन के भीतर मतभेद और टूट की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। सरेंडर करने वालों में कई ऊंचे रैंक के नक्सली भी शामिल हैं, जिनमें डिवीजनल कमेटी मेंबर (ष्ठङ्कष्टरू) और एरिया कमेटी मेंबर (्रष्टरू) जैसे पदाधिकारी हैं। इनमें से कई माओवादी पूर्व में घातक मुठभेड़ों में शामिल रह चुके हैं और उन पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। यह घटनाक्रम नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार की सख्त नीति और चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान की सफलता को भी दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि करीब 20 दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में इसी अभियान के तहत 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें 21 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल थे। उस समूह के 30 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 64 लाख रुपए तक का इनाम घोषित था।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...