(कांकेर) गलौच कर जान से मारने की नियत से ब्लेड से गर्दन में वार करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
- 22-Oct-25 03:48 AM
- 0
- 0
० गिरफ्तार आरोपी:- आशीष शर्मा पिता वासुदेव शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर जिला जिला उत्तर बस्तर कांकेर
कांकेर, 22 अक्टूबर (आरएनएस)। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर में दर्ज अपराध विवरण:- मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम यादव पिता स्व:सुखदेव यादव उम्र 24 वर्ष श्यामानगर टिकरापारा काकेर ने थाना कांकेर मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.10.25 को अपने दोस्त रविन्द्र ठाकुर के साथ कोमल को राजापारा में छोडकर वापस अपने घर श्यामानगर जाने आ रहा थे समय लगभग रात्रि के 12.00 बजे राजापारा नीम पेड के पास आशीष शर्मा निवासी राजापारा काकेर मिला जो मुझे कहा कि तु हमारे बस्ती में कैसे घुम रहा है मादरचोद कहकर गाली गलौच करने लगा मैने गाली देने से मना किया जो आशीष शर्मा ने धक्का मुक्का देते हुये अपने पास रखा ब्लेड से मेरे गर्दन में जान से मारने की नियत से मारने लगा मैने अपने बचाव के लिये अपने दांये हाथ से रोकने का प्रयास किया जिससे मेरे दाये हाथ में कट गया है गदर्न भी कट गया है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 378/2025 धारा- 296,109 बीएनएस का अपराध कायम का विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पुलिस कांकेर द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष शर्मा पिता वासुदेव शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर जिला जिला उत्तर बस्तर कांकेर को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 22.10.2025 को पेश किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कांकेर से उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, के नेतृत्व में, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सउनि सोमेन्द्र सिंह, भुनेवश्पर भगत, प्रआर.फलेश्वर कुदराम कौशल साहू आरक्षक देवदत्त कडिय़ाम, प्यारे नेताम, चैन सिंह शोरी, गजेन्द्र नागवंशी, एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका एवं विशेष योगदान रहा है।
०
Related Articles
Comments
- No Comments...