(काशीपुर)गोपाल सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष बने
- 06-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
काशीपुर 6 अक्टूबर (आरएनएस)। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी में सैनी महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर गोपाल सिंह सैनी को महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। सोमवार को हुई बैठक में सर्व प्रथम महाराजा सूर सैनी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने सैनी समाज की तरक्की के लिए विचार रखे और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। साथ ही उत्तराखंड सरकार से ओबीसी वर्ग के लिए आने वाली योजनाओं का धरातल पर प्रचार प्रसार करने तथा उत्तराखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2000 को जो व्यक्ति भी उत्तराखंड में था उसको मूल निवासी और स्थाई माना जाए। महासभा के संरक्षक टीका सिंह सैनी ने सभी सैनी बंधुओं को साथ चलकर समाज को आगे ले जाकर कार्य करने का आग्रह किया। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों का आम सहमति से चुनाव किया गया। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी को जिलाध्यक्ष, विजयपाल सैनी, अशोक कुमार सैनी, दर्शन सिंह सैनी और भूपेंद्र सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री पद पर कुंदन सिंह सैनी, मंत्री पद पर तेज प्रकाश सैनी, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सैनी, मनीष सैनी, रामकिशोर सैनी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट अर्पित गरोडिय़ा को चुना गया। आय निरीक्षक अर्पित सैनी,कुसुम सैनी एवं सुषमा सैनी को संगठन मंत्री बनाया गया। प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी एडवोकेट राजेंद्र सैनी को दी गई।
Related Articles
Comments
- No Comments...