(काशीपुर)नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई

  • 18-Oct-24 12:00 AM

काशीपुर,18 अक्टूबर (आरएनएस)। सैनी महासभा की बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया गया। शुक्रवार को गोपाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक में महाराजा सूरसैनी की शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अशोक कुमार सैनी को सौंपी गई। बैठक में निगम चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर करापे पर आपत्ति जताई। बैठक में 2022 के ओबीसी के आधार पर निगम चुनाव कराने की मांग की गई। यहां टीका सिंह सैनी, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सैनी, खूब सिंह सैनी, श्याम सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी, अनिल सिंह सैनी व अजय सैनी रहे। संचालन कुंदन सिंह सैनी ने किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment