(काशीपुर)बाजपुर में समाजवादी पार्टी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

  • 17-Oct-24 12:00 AM

काशीपुर,17 अक्टूबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को मोहल्ला राजीव नगर में सपा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाल्मीकि सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वालमिकी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव सपा यूथ बिग्रेड ने की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी चित्र पर पुष्प चढ़ाये। अरविंद यादव ने महर्षि वाल्मीकि जी के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया कि महाकाव्य रामायण की रचना की थी जिसके बाद उन्हें महर्षि की उपाधि मिली थी। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण संस्कृत में लिखा था जिसके चलते उन्हें संस्कृत के पहले कवि या कहें संस्कृत के आदिकवि के रूप में भी जाना जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल वाल्मीकि को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर सोनू राणा, रवि कुमार, कुलदीप सागर, मो आज़म, अरविंद दिवाकर, हर्ष शर्मा, नितिन दिवाकर, लाला, नदीम, विशाल चुनारा, इंद्रजीत चुनारा, वीरा वाल्मीकि, उमेश वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, उमेश वाल्मीकि, संजय, हनी वाल्मीकि, रितिक, देव वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment