(काशीपुर)ब्लॉक कोऑडिनेटर के खिलाफ आशा फैसिलिटेटर ने खोला मोर्चा

  • 10-Oct-25 12:00 AM

काशीपुर(आरएनएस)। आशा फैसिलिटेटर ने गुरुवार को कोऑर्डिनेटर पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए आशाएं एकजुट हुईं और मोर्चा खोल दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोऑर्डिनेटर का स्थानांतरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर्स और आशा फैसिलिटेटर एकत्र हुईं। आशा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। आशा फैसिलिटेटर सरोज यादव ने बताया कि आशा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा अपनी मनमानी की जा रही है और आशा वर्कर्स और आशा फैसिलिटेटर को प्रताडि़त किया जा रहा है। कोऑर्डिनेटर के द्वारा बिना आशा फैसिलिटेटर की सलाह के आशा वर्कर की नियुक्ति की जा रही है। आशा वर्कर को टारगेट कर उनके मानदेय में कटौती की जा रही है। जिससे आशा वर्कर्स और आशा फैसिलिटेटर मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रही हैं। वही उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि आशा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के व्यवहार से आशा वर्कर्स और आशा फैसिलिटेटर संतुष्ट नहीं है। कोऑर्डिनेटर को किसी अन्य ब्लॉक में भेजा जाए। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बृजबाला शर्मा ने कहा कि ये जो भी आरोप लगाये गए हैं वे सभी निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वो रात दिन काम कर रही हैं। आशाएं उनके हाथ हैं और अपने हाथों से काम लेना उनका काम है। काम लेना अगर आशाओं को उत्पीडऩ लग रहा है तो वह इसमें कुछ नहीं कह सकतीं। यहां सरोज यादव, बबीता चौधरी, बबीता अनेजा, बिंदू सागर, निशा परवीन, आशा देवी, कुसुम देवी, सरस्वती देवी, अन्नू आदि अनेकों आशाऐं मौजूद रही।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment