(कुशीनगर) अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने झोकी ताकत

  • 01-Nov-23 12:00 AM

कुशीनगर, 1 नवम्बर (आरएनएस)। अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 3 नवंबर प्रात: 11 बजे स्थान चंपा देवी पार्क तारामंडल में होना सुनिश्चित है। जिसकी तैयारी बैठक कुशीनगर विधान सभा का कसया नगर पालिका परिषद के हाल में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताएं अंत्योदय व एकात्मक मानववाद के मार्ग एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने हेतु गरीब शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। वर्तमान में सेवा सुशासन और जन कल्याणकारी कार्य करते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार स्वर्णिम यात्रा पर है। जिलाध्यक्ष ने कुशीनगर जनपद से ज्यादे से ज्यादे अनुसूचित वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि चंपा देवी पार्क में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। उनकी बातों को सुनने के लिए चले। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री बलिराम यादव ने किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, विनोद भारतीय, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, विनोद गुप्ता, शिव मोहन प्रसाद, रमायण कुशवाहा, चंद्र प्रताप दुबे, डॉक्टर टी0एन0 राव, अमित पाण्डेय, भृगुराशन प्रसाद, नकुल प्रसाद, बलिस्टर भारतीय, आशीष प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, अवध किशोर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment