(कुशीनगर) काव्य गोष्ठी, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह 15 अक्टूबर को

  • 14-Oct-23 12:00 AM

कुशीनगर, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना कुशीनगर की 50 वीं मासिक काव्य गोष्ठी, डॉक्टर पुनीता त्रिपाठी के पुस्तक का विमोचन एवं भोजपुरी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकार के लिए विमर्श भोजपुरी सम्मान 2023 समारोह का आयोजन नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लाइब्रेरी हाल में 15 अक्टूबर दिन रविवार को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 12 बजे होगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक सदर मनीष जायसवाल ,पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ,महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रेमचंद सिंह, पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉक्टर आरएन दुबे, समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव एवं उदित नारायण डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी होंगी। यह जानकारी विर्मश साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष आर के भट्ट "बावरा" उपाध्यक्ष ज्ञानवर्धन गोविंदराव एवं सचिव जय कृष्ण शुक्ल ने संयुक्त रूप से दी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment