(कुशीनगर) गन्ना किसानों के हित में समिति सदस्यता एवं उपज बढोत्तरी हेतु 15 दिन बढाई गयी अंतिम तिथि:- डीसीओ
- 04-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
---- गन्ना कृषकों की मांग के दृष्टिगत गन्ना समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोत्तरी हेतु 15 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ाई गयी तिथि।---- पेराई सत्र 2024-25 में 15 अक्टूबर तक बनाये गये नये सदस्यों को गन्ना आपूर्ति की सुविधा होगी अनुमन्य।कुशीनगर, 4 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेश के आयुक्त गन्ना एवं चीनी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक के उपरांत निर्गत प्रेस नोट के क्रम में अवगत कराया है कि क्षेत्रीय अधिकारियों एवं किसानों की मांग के दृष्टिगत पेराई सत्र 2024-25 के लिये समिति सदस्यता 15 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी गयी है। जो कृषक अभी तक समिति सदस्य नहीं बन पाये हैं। उन्हें वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने हेतु 15 दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है।उक्त जानकारी जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने देते हुए बताया कि पूर्व में पेराई सत्र 2024-25 हेतु जारी सट्टा नीति में गन्ना समिति सदस्यता एवं उपज बढोत्तरी हेतु अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2024 तक ही निर्धारित थी। उन्होंने किसानों से अपील कि है कि ऐसे कृषक जिन्होंने पहली बार गन्ने की खेती की है। समिति सदस्य बनकर गन्ना आपूर्ति का लाभ उठाये तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य दर पर गन्ना आपूर्ति कर लाभ प्राप्त करें। गन्ना किसानों के अधिक से अधिक समिति के नये सदस्य बनने से गन्ने की उपलब्धता भी बढेगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास गन्ने की उपज जिले के औसत उपज से अधिक है। वे कृषक उपज बढ़ोत्तरी हेतु अपना आदेवन पत्र 15 अक्टूबर, 2024 तक जमा कर सकते है तथा उन्हीं गन्ना कृषकों को उपज बढ़ोत्तरी की व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जायेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...