(कुशीनगर) गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ आदर्श कन्या विवाह कार्यक्रम हुआ संपन्न
- 03-Dec-23 12:00 AM
- 0
- 0
कुशीनगर, 3 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के रामकोला विकास खंड के पकड़ी बांगर गांव के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय पंच कुण्डली गायत्री महायज्ञ बड़े श्रद्धा पूर्वक आज वेदों और मंत्रों के साथ पूर्णाहुति के साथ आदर्श कन्या विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।यज्ञ के द्वारा देवताओं को आहूतियाँ दी जाती है ताकि देवताओं की कृपा हम सभी बर बनी रहे।यज्ञ के ध्रूम्र से वातावरण शुद्ध होता है।सद्विचारों की जागृति होती है। वेदों और मंत्रों द्वारा संसार के अज्ञान तिमिर नष्ट हो जाते हैं और लोगों के विवेक पैदा होने लगता हैं।यज्ञ द्वारा अपने पाप कर्मों की जीव आहूति करता है। जो जल कर नष्ट हो जाते है।देवताओं में वर्षा देने का कार्य करता है।यज्ञ आहूति से प्रसन्न होकर इन्द्र सही समय से फसलों को हरा-भरा रखने के लिए वर्षा करते हैं।इन्ही सब कार्यों के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति हुआ। इसके पश्चात दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रीति रिवाजों के साथ नौ जोड़ी विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर दाम्पत्य सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आर.पी.एन. सिंह ने सभी को आशीर्वाद देकर सुखमय और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की।वर वधू को गृहस्थी का समान संस्था के तरफ से दिया गया।विवाह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पुरोहित कमलेश मिश्रा यजमान रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राधेश्याम दिक्षित, रवीन्द्र श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीशंकर राय,अखिलेश श्रीवास्तव, सांसद बांसगांव के मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव,नगीना राय, अमरीश श्रीवास्तव, सचित श्रीवास्तव, लक्ष्मी प्रताप मल्ल,गौरव यादव, अवनीश श्रीवास्तव,मनीष गुप्ता, योगेन्द्र राय, रामभवन, रामनारायण गुप्ता,किरन श्रीवास्तव,अनिता श्रीवास्तव,सोनाली श्रीवास्तव संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य तथा श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति पकड़ी बांगर के सभी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...