(कुशीनगर) जिला प्रशासन ने जन सहयोग से बांसी नदी के जीर्णोधार एवं सफाई कार्य का किया शुभारम्भ

  • 09-Oct-25 12:00 AM

कुशीनगर, 09 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा विकास खण्ड के बांसी व रामघाट नदी के जीर्णोधार व सफाई कार्य एवं श्रमदान का कार्य जन सहयोग से जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।विशुनपुरा विकास खंड के ग्राम सभा सिंघापट्टी के अंतर्गत लगने वाला ऐतिहासिक बांसी नदी को पुन: स्वच्छ, प्रवाहमान और जीवंत बनाने हेतु एक वृहद सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह नदी के जीर्णोधार के लिए जनता से श्रमदान के लिए आग्रह किया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कुशीनगर जनपद का यह ऐतिहासिक स्थल जो सदियों से लोग इसे सौ काशी न एक बांसी के रूप में जाना जाता है।सांसद ने बांसी में विवाह भवन के निर्माण कराए जाने की बात कही। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विशेष रूप से नदी के जीर्णोधार के लिए जिलाधिकारी व सीडीओ के प्रति आभार ब्यक्त किया। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि यह सफाई अभियान जटहां से बांसी धाम तक फैले 12 चयनित स्थलों पर एक साथ संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नदी की सफाई, कचरा निष्कासन और जलधारा को पुनर्जीवित करने हेतु विशेष कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बांसी नदी न केवल क्षेत्र की जीवनरेखा है। बल्कि यह हमारी आस्था, संस्कृति और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य केवल नदी की सफाई नहीं, बल्कि जन मानस में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। जनसहयोग से यह पहल निश्चित ही एक मिसाल बनेगी और भावी पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और जीवनदायिनी बांसी नदी को सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगी। इस कार्यक्रम के दौरान आये सभी अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, कसया विधायक पीएन पाठक, सेवरही विधायक असीम राय, एमएलसी रतनपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, राज्य मंत्री अतुल कुमार सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा, पिछड़ा वर्ग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, प्रधान व प्रधान संघ के महामंत्री बबलू कुशवाहा, ग्राम सभा सिंघापट्टी के प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह सहित डीसी मनरेगा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment