(कुशीनगर) दो बाइकों के भिड़ंत में एक युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

  • 19-Oct-23 12:00 AM

कुशीनगर, 19 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत के गिदहवा बावरिया माता स्थान के पास गुरुवार को देर शाम दो मोटरसाइकिल सवार युवको में भिड़ंत हो गई।एक बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। जब कि दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसको दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। जंहा प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार दुदही नगर पंचायत गिदहवा निवासी अमित पुत्र सरल 20 वर्ष चटगावा नहर से बाजार कर घर वापस आ रहा था। बावरिया माता स्थान के पास पहुँचा ही था कि दुदही के तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें अमित गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। एसओ विशुनपुरा रामसहाय चौहान ने ग्रामीणों की मदद से घायल को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। जंहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment