(कुशीनगर) नगर पालिका ने कराया पीएम मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
---- मन की बात का 106 वे संस्करण का प्रसारण जलकल परिसर मे किया गया।कुशीनगर, 29 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर पालिका के जलकल परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर के बगल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन बात का 106 वे संस्करण का सीधा प्रसारण नपाध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने खादी ग्रामोद्योग, वोकल फॉर लोकल, यूपीआई भुगतान प्रणाली, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, एकता दिवस, भारतीय साहित्य और संस्कृति के अलावा आदिवासी योद्धाओं और खेल क्षेत्र में बढ़ते भारतीय प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विश्व की अगुआई कर रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के सफल आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है जो आज सम्पूर्ण भारत के हर एक गाँव और घरों से अक्षत और मिट्टी का संग्रहण कर एकता का परिचय देते हुए अमृत वाटिका का निर्माण करके स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने कहा किसरदार पटेल की जयंती के दिन एक बार पुन: पूरा भारत एकता दिवस मनाएगा। अतं मे नपाध्यक्ष ने नगरवासियों को आगामी धनतेरस, दीपावली व छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए स्वच्छ नगर स्वास्थ्य नगर बनाये रखने अपील की। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद विजय दूबे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ सन्तराम सरोज, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनन्द,राजन मिश्रा फुलबदन कुशवाहा, जगदीश मिश्र, सूर्यप्रकाश शुक्ल, मनोज गुप्ता, आलोक मिश्र, देवेश मिश्र, अमरेंद्र तिवारी, नीरज मिश्र, अरुण राय, रितेश रजत दुबे, आलोक विश्वकर्मा, संजय केशरवानी, अजित बर्नवाल, संजय साहा, ब्रजेश शर्मा,राजेश जायसवाल संतोष चौहान अमित तिवारी अरुण सिंह विनय मद्धेशिया नीरज मिश्रा अजय शर्मा ऋषिकेष सिंह भोला साहा दीपक साहा अभय मारोदिया,धर्मेंद्र मद्धेशिया मंथन सिंह भूपेंद्र सिंह विक्रम प्रसाद बैजू प्रसाद बिपिन जायसवाल गोलू गुप्ता अशोक जायसवाल अभय तिवारी समीर चौधरी दिनेश चौधरी अशोक गुप्ता राजू जायसवाल विशाल श्रीवास्तव राहुल सिंह ललित जायसवाल बड़े मद्धेशिया के अलावा सैंकड़ो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...