(कुशीनगर) पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्व. राजमंगल पाण्डेय
- 22-Nov-24 12:00 AM
- 0
- 0
कुशीनगर, 22 नवम्बर (आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्व. राजमंगल पाण्डेय की 31 वीं पुण्यतिथि नगर के वार्ड नम्बर 13 राम जानकी नगर स्थित निज आवास राजभवन पर शिद्दत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और गणमान्य जनों व पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर स्व. पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती रमा राज पाण्डेय ने सम्मानित किया।शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पीसीसी सदस्य नागेंद्र सिंह, सूचना आयोग अध्यक्ष पंचानंद मिश्रा, ओबीसी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष तारा यादव, कांग्रेस किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष वृंदा प्रजापति, नगर अध्यक्ष सीमा भारती, एबीपीएसएस प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रिंकू देवी आदि ने स्व. पाण्डेय के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने स्व. पाण्डेय के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान राजनेता, कुशल शासक, विकास पुरुष बताया और कहा कि पूर्वांचल के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमा राज पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अपने पति के पद चिन्हों पर चलते हुए कुशीनगर की जनता की सेवा के लिए समर्पित हूँ। इस दौरान केडी सिंह, पारस नाथ मिश्रा, पूर्व जिपंस आनन्द सिंह, सदा शिव मणि त्रिपाठी, गोंविन्द सिंह पटेल, प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी, संजू देवी, प्रभावती, ज्ञानती, लालमति सहित सैकड़ों लोगों ने स्व पाण्डेय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...