(कुशीनगर) भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू
- 20-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
---- सांसद विधायक ने सक्रिय सदस्यता का भरा नवीनीकरण फार्म।---- सांसद बोले- भाजपा की सक्रिय सदस्यता पर गर्व। कुशीनगर, 20 अक्टूबर (आरएनएन)। भारतीय जनता पार्टी की शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत रविवार को रविन्द्रनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सांसद विजय दूबे व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण के लिए सक्रिय सदस्यता फार्म भरा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय एंव जिला सदस्यता प्रमुख लल्लन मिश्र के मौजूदगी में सदस्यता नवीनीकरण फार्म भरने के पश्चात सांसद विजय दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का नवीनी करण करने पर हमें गर्व है। यह एक आंदोलन है जो जमीनी स्तर पर हमारी पार्टी को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय प्रगति के लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि कुशीनगर जनपद में अबतक लगभग चार लाख लोग भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाएं जा चुके हैं। प्राथमिक सदस्यता अभियान की तरह सक्रिय सदस्यता अभियान भी इतिहास बनाएगा। इसी कडी में जिला सदस्यता प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि सक्रिय सदस्यता पार्टी की आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ सतत आगे बढऩे वाली बीजेपी के सक्रिय सदस्य बनें। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्य बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी कार्यकर्ता भाजपा का सक्रिय सदस्य बनकर देश को अधिक से अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनन्द, प्रवीण कुमार गुंजन, भुवनेश्वर त्रिपाठी, रितिक सिंह गौतम, मीनू जिंदल, देवेश मिश्र, अरुण राय, जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...