(कुशीनगर) भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने भाजपा छोड सर्वजन हित पार्टी में हुए शामिल

  • 30-Sep-25 12:00 AM

---- अखिल सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए विजय पाण्डेय। ---- जनपद के सभी विधानसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी:- विजय।कुशीनगर, 30 सितम्बर (आरएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का दामन थाम लिया है । उनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे द्वारा भुजौली बाजार उनके निवास स्थान पर पहुंच कर पार्टी ज्वाइन कराया और उन्हें अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भुजौली बाजार में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर मनोनीत महासचिव विजय पाण्डेय ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी लड़ेंगे। जनपद के बहुचर्चित भाजपा नेता विजय कुमार पाण्डेय भाजपा छोड़कर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी में सम्मिलित हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने भुजौली बाजार उनके निवास पर पहुंच कर पार्टी में ज्वाइन कराया और उन्हें अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनयन की घोषणा की। पार्टी बदलने के सवाल पर विजय कुमार पांडेय ने कहा कि मेरे अंदर का धर्मनिरपेक्ष विचारधारा भाजपा में आहत था महात्मा गांधी, डॉक्टर लोहिया और बाबा साहब अम्बेडकर की विचारधारा का पोषक हूँ मेरे लिए समाज के हर जाति धर्म के लोगों में आस्था है। सर्व समाज की निर्विध्न सेवा करने के लिए यह पार्टी मुफीद है। श्री पाण्डेय को सर्वजन हित पार्टी में सम्मिलित होने पर उपस्थित सैकड़ों समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आये प्रमुख महासचिव बिरेन्द्र मिश्र विरही, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, राजन तिवारी, दिलीप तिवारी, दीपू तिवारी, मार्कण्डेय मिश्रा, संतोष पाण्डेय, गोलू मिश्रा, अमरजीत पासवान, हिमांशु मिश्रा, गोपाल मिश्रा, राजनाथ, सरयू शरण, फैजान सिद्दीकी, मोहित नट, मुरारी मद्धेशिया, हारून अंसारी, अनिल जायसवाल प्रधान, शिवकुमार जायसवाल प्रधान, रविन्द्र यादव प्रधान, हरिओम जायसवाल, नगीना शर्मा आदि लोगों ने प्रसन्नता ब्यक्त की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment