(कुशीनगर) वैज्ञानिक डॉ. मनोज पांचवी बार विश्व के शीर्ष वैज्ञानिको की सूची में शामिल
- 26-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
---- कुशीनगर जनपद के ग्राम महासोंन, महुअवा कारखाना के निवासी है डॉ. मनोज। कुशीनगर, 26 सितम्बर (आरएनएस)। भारतीय क़ृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय क़ृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी 2025 में भी विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिको में स्थान प्राप्त किए हैं, जो अमेरिका स्थित स्टैंन फोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी किया है। इस सूची में उन्ही वैज्ञानिको को शामिल किया जाता है। जिनका शोध कार्य, शोध पत्र और अनुसंधान वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देतें हैं। सूची में शामिल उन वैज्ञानिको के शोध पत्रों में सबसे ज्यादा उल्लेख किया गया है। जो उनके अनुसंधान कार्यों की प्रमाणिकता व योगदान को दर्शाता है।उक्त सूची प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रकाशन एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित की गईं है। इसके अलावा डॉ. त्रिपाठी राष्ट्रीय एकेडमी के सदस्य भी है। जिन्हे भारत सरकार द्वारा प्रो बायोटिक फ़ूड के विकास पर पेटेंट भी प्राप्त हुआ है। डॉ. त्रिपाठी ने फल, सोयाबीन, सब्जी और मिलेट से तैयार खाद्य उत्पादों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण तकनीको का अविष्कार कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने वेस्ट टू वेल्थ तकनीको का भी विकास किया है। जो किसान और उद्योगो के लिए अति लाभकारी सिद्ध हो रहीं है और पर्यावरण संरक्षण में भी तकनीकी लाभकारी सिद्ध हो रहीं है। इन उपलब्धियों के लिए उन्हें अन्य कई पुरस्कारो से भी सम्मानित किया जा चूका है।शीर्ष वैज्ञानिको की सूची में सम्मिलित होने की वैज्ञानिक श्री तिपाठी के पिता योगेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी दी है। इस उपलब्धि पर पिता योगेंद्र त्रिपाठी सहित डॉ. प्रमोद त्रिपाठी,विनोद त्रिपाठी, धीरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. रविंद्र त्रिपाठी आदि सैकड़ो शुभ चिंतको ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...