(कुशीनगर) हरियाणा मे भाजपा के जीत पर नपाध्यक्ष ने समर्थको के साथ मनाया जश्न, फोडे पटाखे

  • 08-Oct-24 12:00 AM

---- भाजपा की यह जीत पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम - विनय।कुशीनगर, 8 अक्टूबर (आरएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा प्रचण्ड बहुमत हासिल करने के बाद नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में पटाखे जलाकर, रैली निकालकर व मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। लोकसभा के बाद देश मे पहली बार हुए हालिया विधानसभा हरियाणा चुनाव में प्रचण्ड विजय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी विकासशील नीति के अलावा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सड़क से लेकर अंतरिक्ष, खेल से लेकर शैक्षिक क्रांति, किसान से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा संस्कृति से लेकर आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने जो अभूतपूर्व विकास किया है, उसे जनता ने सहर्ष स्वीकार किया है और भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन बैलेट के माध्यम से प्रेषित किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव में विजय दिलाने के लिए वहां की सम्मानित जनता को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल महेश रौनियार बृजेश शर्मा नीरज मिश्रा आलोक विश्वकर्मा ऋषिकेश सिंह अमित तिवारी भरत चौधरी धर्मेंद्र मद्धेशिया सर्वेश जायसवाल विनय पाण्डेय गोविंद पटेल शिव मद्धेशिया रामु साह गोपी सोनी केदार मद्देशिया रविन्द्र साह अंकित अग्रवाल मुरारी पटेल रवि शर्मा संजय सिंघल रितेश जायसवाल ब्रजेश गुप्ता सुभम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment