(कुशीनगर) 180 दिव्यांगजनों में वितरित किया गया सहायक उपकरण

  • 26-Sep-25 12:00 AM

कुशीनगर, 26 सितम्बर (आरएनएस)। शासन के निर्देश के क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा आयोजन के अन्तर्गत जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस स्थित नवीन संकेत मूक बधिर इंटर कालेज के परिसर में दिव्यांगजनों को उनके आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरित किया गया।उक्त जानकारी जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सहजानन्द राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा, विधायक रामकोला विनय गोंड, विधायक हाटा मोहन वर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, कुशीनगर शैलेन्द्र कुमार गौतम व जिला दिव्यांगजन सशक्ती करण अधिकारी की उपस्थिति में सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत 180 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरणों में 80 ट्राईसाईकिल, 23 स्मार्ट केन, 40 जोड़ा वैशाखी व 37 व्हीलचेयर वितरित किया गया। इस आयोजन में नवीन संकेत मूक बधिर इण्टर कालेज के बालिकाओं द्वारा कलाकृतियां प्रदान कर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment