(कोटद्वार)कण्वाश्रम महोत्सव के अंतिम दिन चलाया सफाई अभियान
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
कोटद्वार,05 फरवरी (आरएनएस)। कण्वाश्रम महोत्सव के अंतिम दिन कण्वाश्रम क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर, स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान क्षेत्र से 10 कुंतल से अधिक कचरा एकत्र किया गया। कण्वाश्रम में आयोजित तीन दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव के अंतिम दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मेला आयोजन समिति के सदस्यों, राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के स्वयंसेवियों, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने मेला आयोजनस्थल, मालन नदी एवं कण्वाश्रम मंदिर में साफ-सफाई की। साथ ही मेले और मंदिर में आये लोगों को भी कण्वनगरी कोटद्वार को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। मेला आयोजन समिति अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने बताया कि अभियान के दौरान 10 कुंतल से अधिक कचरा, प्लास्टिक रैपर-पन्नियां, बोतलें आदि एकत्र कर नगर निगम कर्मियों की मदद से निस्तारित करवाया गया। स्वच्छता अभियान में महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी, राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलालघाटी सहित विभिन्न विद्यालयों के स्वयंसेवियों, नगर निगमकर्मियों के पर्यावरण मित्रों ने सहयोग किया। अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और संयोजक मंजुल डबराल ने कण्वाश्रम महोत्सव आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिये, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, मेला समिति सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र छात्राओं और युवाओं का धन्यवाद किया। अभियान में नव निर्वाचित पार्षद शशीकांत जोशी, रजनीश बेबनी, राजेन्द्र बिष्ट, जेपी बहुखंडी, पूर्व पार्षद मनीष भट्ट, पुनीत चतुर्वेदी, नवल किशोर, पूर्व प्रधान विजय प्रकाश ध्यानी, पंकज नेगी, राजेन्द्र खैरवाल, मनमोहन सिंह, अनिल गौड़, राजीव डबराल, जगतराम डबराल, पंकज कबड़ाल, प्रमोद बहुखंडी, मोहित कंडवाल, आशीष रौतेला, गौरव रावत, पीयूष वेदवाल, अमन घनशाला, सौरव रावत, शिवम, अजय चाउ शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...