(कोडरमा)जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

  • 02-Oct-23 12:00 AM

कोडरमा 2 अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर कोडरमा बाजार गाँधी चौक स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, नजारत उप समाहर्ता सना उस्मानी, जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय, प्रणन सचिव अभिषेक आनंद द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही समाहरणालय परिसर में लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भी उनके फोटो पर श्रीमती मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, नजारत उप समाहर्ता सना उस्मानी, प्रणन सचिव अभिषेक आनंद द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोडरमा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment