(कोडरमा)दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस
- 20-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलकोडरमा 20 अक्टूबर (आरएनएस)। दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। जिला प्रशासन के आलाधिकारियों द्वारा सभी इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया और दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च झंडा चौक झुमरी तिलैया से निकलकर बाजार होते महाराणा प्रताप चौक पर भ्रमण किया। इस दौरान पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया गया। असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे। बता दें कि दुर्गापूजा को लेकर इलाके के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर जिला प्रशासन की पैनी निगाह है। इसके लिए भारी संख्या में दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूजा स्थलों के आसपास वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...