(कोडरमा)फूड प्वाइजनिंग में 40 लोग बीमार, 30 बच्चे व 10 वयस्क सदर अस्पताल में भर्ती*

  • 21-Oct-23 12:00 AM

कोडरमा ,21 अक्टूबर (आरएनएस)। थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई पंचायत के गांव गोसाईं टोला एवं बलरोटांड निवासी करीब 40 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अस्पताल ईलाज कराने पहुंचे मरीजों के परिजनो में अफरा तफरी मच गई। फूड प्वाइजिंग के शिकार मरीजो में करीब 30 बच्चे व 10 वयस्क शामिल है। जानकारी के अनुसार उक्त मरीजों ने शुक्रवार की शाम पानीपुरी (फुच्का) खाया था, रात्रि में अचानक से उल्टी और दस्त होने लगी, जिसके बाद गांव में ही घरेलू उपचार किया गया, स्थिति में सुधार न होता देख सभी को शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा की 9 बजे के बाद इमरजेंसी में डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। जिसके बाद अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार को फोन किया गया, उन्होंने त्वरित संज्ञान में लिया फिर डॉक्टर अस्पताल पहुंचे, और फिर इलाज शुरू किया गया




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment