(कोडरमा)मरकच्चो कर्बला नगर में अज्ञात चोरों ने सोने चांदी की जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी की

  • 15-Oct-23 12:00 AM

कोडरमा 15 अक्टूबर (आरएनएस)। मरकच्चो थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर दुसरी बार ग्राम कर्बला नगर में शनिवार रात्रि चोरों ने जेवर व कासे की बर्तन की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई। जानकारी के अनुसार कर्बला नगर निवासी अकबर मिंया रात्रि को अपने नए घर में सो रहे थे। नए घर से सटा पुराने घर से रात्रि करीब 3 बजे बर्तनों की गिरने की आवाज आई, तत्पश्चात बाहर निकल कर देखा तो घर का दरवाजा खुला था, हो-हल्ला करने पर आस-पास के लोग इक_ा हुए तब तक चोर भाग चुके थे। वहीं इस घटना की जानकारी मरकच्चो थाना को दिया गया। सुचना मिलते ही मरकच्चो थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित करवाई करते हुए दो संदिग्ध को पकड़ कर थाना ले गए। वहीं ग्राह स्वामी ने मरकच्चो थाना में दिए गए अपने आवेदन में बताया की अज्ञात चोरों ने घर से सोना-चांदी के जेवरात समेत कासे का थाली गिलास, कटोरी, गमला, बर्तन की चोरी कर ले गए हैं। आवेदन के आलोक में मरकच्चो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई तथा दो संदिग्ध से पूछ-ताछ की जा रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment